न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह में आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति - शेष सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री राधा कृष्णा किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- 26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता