न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.
उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त के चयन हेतु संबंधित समिति की बैठक अविलंब बुलाने, नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराने और राज्य सूचना आयोग में अपीलों एवं शिकायतों की नियमित सुनवाई प्रारंभ को सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही इन कार्यों की स्पष्ट समय सीमा से अवगत कराने की भी मांग उन्होंने मुख्यमंत्री से की है.