हेमंत सोरेन

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी.

By : Dipali Kumari
जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज शनिवार को सुनवाई होनी है. मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी. आरोप गठन के बाद मामले में ट्रायल शुरू होगी.
बताते चलें मामले में अन्य आरोपियों पर आरोप गठित हो चुके हैं. जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन, बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद , जेएमएम नेता अंतू तिर्की, समेत कई जमीन कारोबारी को आरोपी बनाया गया है.

कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी भी हुई थी, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले थे. 

इसी मामले में हेमंत सोरेन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. हालांकि मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वहीं ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

संबंधित सामग्री

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है. 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा इलाज 

मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा इलाज 

कल शुक्रवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था.