बुरे दौर में ममता बनर्जी की टीएमसी, शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी को ED ने थमाया समन, 16 जून को होगी पूछताछ

सत्ता जाने के बाद टीएमसी पर रोज-रोज आ रहीं नई मुसीबतें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बुरे दौर में ममता बनर्जी की टीएमसी, शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी को ED ने थमाया समन, 16 जून को होगी पूछताछ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बुरे दिन शुरू हो गये हैं! पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक घोटाले की परते अब खुलने वाली हैं. इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हो गया है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को समन जारी किया है. ED के अधिकारी शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए समन देने कालीघाट स्थित आवास पहुंचे थे. लेकिन अभिषेक बनर्जी वहां नहीं मिले. बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारी इससे पहले अधिकारी शांति निकेतन स्थित अभिषेक के आवास गए थे. वहां भी वह मौजूद नहीं थे. जानकारी के अनुसार, ईडी ने जो समन जारी किया है, उसको लेकर 16 जून को पूछताछ होनी है. 

समन लेकर गये अधिकारियों को यह भी पता चला कि डायमंड हार्बर के सांसद कालीघाट में ममता की एक पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल गये हैं. लेकिन वहां भी अभिषेक बनर्जी नहीं मिले.अधिकारी काफी देर तक बाहर खड़े रहे. बाद में एक प्रतिनिधि को समन सौंपकर अधिकारी वापस लौट गये.

ईडी द्वारा टीएमसी के किसी नेता के लिए समन जारी किया जाने पार्टी के लिए एक और मुसीबत की तरह है, क्योंकि पार्टी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है. एक तो पार्टी के अन्दर बगावती सुर तेज हैं ही, उस पर कोढ़ में खाज की तरह पार्टी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है. ऋतुब्रत के नेतृत्व में 80 में से 58 विधायकों के गुट को विधानसभा अध्यक्ष ने मान्यता दे दी है, जिसके बाद ऋतुब्रत बनर्जी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गये हैं. यानी अब पार्टी पर से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का प्रभाव खत्म हो गया है. इतना ही नहीं, हाल ही में अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला भी हुआ था.

यह भी पढ़ें: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक की हत्या को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित सामग्री

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

एक घर में पूरे परिवार की हत्या...हत्यारा कौन था, आज तक नहीं मिला जवाब

एक घर में पूरे परिवार की हत्या...हत्यारा कौन था, आज तक नहीं मिला जवाब

जर्मनी के बवेरिया में एक सुनसान फार्महाउस...वहां रहने वाले छह लोग और एक ऐसी रात, जिसने इस जगह को इतिहास के सबसे रहस्यमयी हत्या मामलों में शामिल कर दिया.

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है.

मानक पर सवाल: संकेतक विहीन ब्रेकर से ऑटो पलटा, चालक गंभीर, दो ब्रेकरों के बीच दूरी भी सवालों के घेरे में

मानक पर सवाल: संकेतक विहीन ब्रेकर से ऑटो पलटा, चालक गंभीर, दो ब्रेकरों के बीच दूरी भी सवालों के घेरे में

जिस ब्रेकर का मकसद वाहनों की रफ्तार धीमी कर दुर्घटनाएं रोकना था, वही अब हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है.