चुनाव के लिए चुनाव आयोग तैयार

एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और गणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले मॉक पोल का मतलब क्या है?

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: इधर देश भर में चुनाव आयोग की कार्यशैली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन चल रहा है, उधर चुनाव आयोग अगले साल पांच राज्यों में होने की तैयारियों में जुट गया है. खबर है कि चुनाव आयोग पांच राज्यों का दौरा शुरू करने वाला है, वहां की चुनावी स्थिति का जायजा लेने के साथ मॉक पोल भी कराने जा रहा  है. बता दें कि 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और गणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इन राज्यों का दौरा कर चुनाव अधिकारी राज्यों में चुनावी तैयारियों का जमीनी जायजा लेंगे.

समझा तो यह जा रहा है कि चुनाव अधिरियों की टीमें एसआईआर से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए इन राज्यों का दौरा करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है, चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है. अधिकारी मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनावों की समग्र तैयारियों का आकलन करेंगे. खबर है कि इस दौरान चुनाव आयोग इन राज्यों में मॉक पोल भी कराएगा.

आखिर क्या है मॉक पोल और चुनाव आयोग क्यों कराना चाहता है.

मॉक पोल कोई नई चीज नहीं है. यह चुनावी प्रक्रिया है जो चुनाव आयोग चुनावों से पहले करती ही है. यह EVM की फिटनेस की जांच का एक हिस्सा है. जिसमें बैलेट यूनिट + कंट्रोल यूनिट + VVPAT को चेक किया जाता है, मॉक टेस्ट में हर मशीन में 50-100 फर्जी वोट डाले जाते हैं. इससे यह चेक किया जाता है कि बटन सही काम कर रहा है कि नहीं, बटन तबाने के बाद सही लाइट जल रही है कि नहीं. VVPAT में सही पर्ची निकल रही है या नहीं और कंट्रोल यूनिट में गिनती सही आ रही है या नहीं . यह सारी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने होती है. यानी मॉक पोल का मतलब यह है कि चुनाव आयोग वोटिंग की सारी व्यवस्था चेक करता है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर उठाए सवाल

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है