JMM meeting

पति के निधन के बाद JMM की बैठक में पहली बार शामिल हुई दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा 

श्वेता शर्मा की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

By : Ark Sahuliyar
पति के निधन के बाद JMM की बैठक में पहली बार शामिल हुई दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा 

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गिरिडीह में आयोजित अहम बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं. बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की.

बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया. पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मंथन हुआ. दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया.

यह भी पढ़ें- तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा