Wednesday, Sep 18 2024 | Time 01:44 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड में अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होगा झारखंड दौरा

15 सितंबर को जमशेदपुर में रोड शो और जनसभा करेंगे PM मोदी
झारखंड में अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होगा झारखंड दौरा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा होगा. राजनीति व विकास योजनाओं के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसे लेकर जिला प्रशासन व प्रदेश भाजपा की ओर से अलग-अलग तैयारी शुरू कर दी गई है. सरकारी कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है. वही, पार्टी की सभा को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी की जा रही है.


दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 


वहीं, 19 और 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रही है. इस यात्रा के दौरान में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति 19 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित आईसीएआर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेकेंडरी एग्रीकल्चर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति यहां एक पौधा मां के नाम से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी. वहीं, 20 सितंबर को वह भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान, नामकुम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. 


ये भी पढ़ें-  Jharkhand Monsoon Update: झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल



15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं PM मोदी


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं. इस दौरान 21 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करेंगे.  साथ ही जमशेदपुर में रोड शो और जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है. 


इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में दो-दो लाख की राशि जारी की जाएगी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा की ओर से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे. और वहीं से प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी शंखनाद किया जाएगा. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी 21 सितंबर को संथाल परगना पहुंचने की संभावना है. वह भोगनाडीह से प्रदेश भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. 

अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.