न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्य के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (शुक्रवार) को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं. उनका विमान बेंगलुरु से चलकर आज शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगा. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के बाद वह सीधे राजभवन जाएंगी, जहां वह विश्राम करेंगी. इससे पहले वह कुछ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी.
कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी. उनके कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होगी. इसके अलावा वह बिरला इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी.
शनिवार यानी 15 फरवरी को उनका काफिला 11 बजे राजभवन से BIT मेसरा पहुंचेगा. जहां वह सबसे मुलाकात करेंगी और समारोह में हिस्सा लेंगी. जिसके बाद दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा.