Saturday, Apr 26 2025 | Time 20:53 Hrs(IST)
  • भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
  • भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
  • भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया, 7 यूनिट किया गया रक्तदान
  • भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया, 7 यूनिट किया गया रक्तदान
  • भरनो प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक, गोदाम का सटर तोड़कर चट कर गया 10 बोरा चावल, मिट्टी के घर को किया क्षतिग्रस्त
  • भरनो प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक, गोदाम का सटर तोड़कर चट कर गया 10 बोरा चावल, मिट्टी के घर को किया क्षतिग्रस्त
  • शादी का कार्ड पहुंचाने जा रहे दो बाईक सवार दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत
  • मंत्री हफीजूल हसन और पहलगाम आतंकवादी की सोच में अंतर नहीं: बाबूलाल मरांडी
  • वोट बैंक के लालच में कांग्रेस झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया: बाबूलाल मरांडी
  • वोट बैंक के लालच में कांग्रेस झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया: बाबूलाल मरांडी
  • भीषण गर्मी में बच्चों के बीच खरखरी विद्यालय में किया गया स्वेटर वितरण
  • रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
  • रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
  • लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
  • लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड » रांची


पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची के अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची के अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: 
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची के अधिवक्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. अधिवक्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया. दोषी आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं. 
 
बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को गोली मारी गई थी. इस घटना के बाद से ही देशभर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं.

 
 
अधिक खबरें
रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली,  अस्पताल में चल रहा इलाज
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:28 PM

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें एक युवक को गोली लगी है. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस गोलीबारी की वजह खंगालने और अपराधियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है.

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:08 PM

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा आयोजित 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज सदर अस्पताल, रांची में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर अस्पताल, रांची) ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा, "लायंस क्लब का यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पोषण पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है."

बुढ़मू कांग्रेस कमेटी का किया गया पुनर्गठन, बलराम साहू दूसरी बार बने अध्यक्ष
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 4:50 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित शुभारंभ बैंक्वेट में शनिवार 3 बजे बैठक आयोजित किया गया. कांग्रेस पार्टी के सभी 14 पंचायत अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी व सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों की मौजूदगी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से बलराम साहू को फिर से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष जीतराम उरांव एवं बालेश्वर यादव, महासचिव हीरालाल मुंडा, धनंजय साहू, राजेंद्र लोहरा, महावीर लोहरा, कालीचरण सिंह, कुदूस अंसारी, देवनारायण सिंह और सरवर आलम को बनाया गया.

राहे में कुएं में डूबने से युवक की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 4:08 PM

राहे थाना क्षेत्र के डोकाद गांव के दारहा टोला में गुरुवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. गांव के हरिदास स्वांसी का 22 वर्षीय पुत्र मनोरंजन स्वांसी कुएं में डूबा मिला. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रिश्वत मामले में अंचल कार्यालय के पेशकार रूद्रानंद मेहता दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 4:04 PM

रिश्वत मामले में अंचल कार्यालय के पेशकार रूद्रानंद मेहता दोषी करार दिए गए हैं. 30 अप्रैल को सजा सुनाया जाएगा. ACB की विशेष कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. बता दें कि, रूद्रानंद मेहता सिमडेगा जिला के तोरपा अंचल कार्यालय में पेशकार के पद पर पदस्थापित थे. रूद्रानंद मेहता पर 25 हजार रिश्वत लेने का आरोप था.