झारखंडPosted at: अप्रैल 23, 2025 रांची: आतंकी हमले के खिलाफ झारखंड BJP आज शाम 5 बजे से सड़क पर उतरेगी
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ झारखंड बीजेपी रांची महानगर में आज, बुधवार (23 अप्रैल) को नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरेगी. वहीं, शाम 5:00 बजे राजधानी रांची में मसाल लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. इस मसाल जुलूस में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह समेत महानगर के सैंकड़ो से अधिक की संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.