Friday, Apr 25 2025 | Time 00:14 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


राष्ट्रभक्ति ओबीसी मोर्चा ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के लिए शोक सभा का किया आयोजन

राष्ट्रभक्ति ओबीसी मोर्चा ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के लिए शोक सभा का किया आयोजन
सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेलवे कॉलोनी पतरातु लोको मार्केट चौक पर राष्ट्रभक्ति ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रभक्ति ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. 
 
सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मन रखें इसके उपरांत लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. 
 
मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार ने आतंकवादियों के करना हरकत को मानवता का दुश्मन बताया और पाकिस्तान को आतंकवादियों का संरक्षक, साथ ही सुबोध कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह किया कि अब वक्त आ गया है कि निर्दोष लोगों के हत्यारे को उनके देश में घुसकर इजरायल की तरह जड़ से समाप्त कर देने का अभियान चलाया जाए इसके लिए पूरा देश आपके साथ एक मत से खड़ा है. 
 मोर्चा के उपाध्यक्ष ललन ठाकुर एवं संजय रवानी ने कहा कि लोग कहते हैं आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता परंतु धर्म पूछ कर निर्दोष लोगों की हत्या यह बताती है की धार्मिक कट्टरता आज इंसानियत को शर्मसार कर रही है.
 
कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनी के सैकड़ो गण्यमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर में आतंकवाद की भरना की और मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, सभा में उपस्थित रहे.रामकुमार AIOBCREA  , आर के मंडल, राजेंद्र गिरी केरला,संजय यादव , उमेश यादव, तारकेश्वर ठाकुर, श्याम सुंदर पासवान सुशील कुजूर, सुरेंद्र प्रसाद, तेज सिंह, नागेंद्र जी सहजनाथ महतो प्रीतम कुमार राकेश कुमार सोनू कुमार , रामू भुईंयां, कृष्णा रजक, लक्ष्मी रजक ,मृत्युंजय कुमार, नीरज कुमार ,विकास कुमार ,लड्डू कुमार  ,सोनू रजक ,शेखर  मंडल, हरि ओम सेनापति ,राहुल रजक ,डब्लू महतो लोगों मौजूद थे.
 
 
 
 
अधिक खबरें
झारखंड आन्दोलनकारी सह पुर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में हुए घायल, TMH में करवाए गए भर्ती
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:46 AM

झारखंड के आन्दोलनकारी और पुर्व के सांसद रहे शैलेंद्र महतों और उनकी पत्नी की आभा महतो जो कि भाजपा से पुर्व सांसद भी रह चुकी है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष ने कहा- सरकार के हर उठाए गए कदम में रहेगा समर्थन
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:25 PM

केंद्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है करीब ये बैठक दो घंटे तक चली है, इसमें सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में कहा है कि पहलगाम के इस आतंकी घटने के खिलाफ सरकार जो भी कदम उठाएगी उसमें

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड का किया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:10 PM

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने आज दिनांक-24.04.2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार में सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड के संबंध में व्यापक रूप से समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा वर्ष 2019 से लंबित कांडों का किया गया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 7:59 PM

सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची* के द्वारा कांके, नामकुम एवं खरसीदाग थाना में वर्ष 2019 से लंबित कांडों का समीक्षा अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस उपाधीक्षक मु0 प्रथम,

भाजपा प्रवक्ता का बड़ा बयान: ‘झारखंड बन रहा आतंकियों का सुरक्षित अड्डा’
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 7:52 PM

झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की हालिया प्रेस वार्ता पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अजय साह ने आरोप लगाया कि जेएमएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू समाज के समर्थन में कोई स्पष्ट संदेश नहीं दिया गया, बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण की झलक एक बार फिर साफ तौर पर नजर आई.