Friday, Mar 14 2025 | Time 02:26 Hrs(IST)
झारखंड


आवास बोर्ड के मकानों को बचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री चम्पाई सोरेन

आवास बोर्ड के मकानों को बचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री चम्पाई सोरेन
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड राज्य आवास बोर्ड के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर, उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिया. इस बैठक में आवास बोर्ड के नियमों, अतिक्रमण, पुराने भवनों के जीर्णोद्घार तथा भविष्य की योजनाओं समेत बोर्ड से जुड़े कई मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ.

 

मंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आदित्यपुर के डब्लू टाइप, ईडब्ल्यूएस टाइप फ्लैट/मकान समेत किसी भी पुराने मकान को टूटने नहीं दिया जाएगा. जो मकान अथवा फ्लैट वास्तव में जर्जर स्थिति में हैं, उनके लिए विभाग पुनरुद्धार की योजनाएं बना सकता है, लेकिन उस से पहले सभी प्रभावित पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर, उन्हें विश्वास में लेना जरूरी है. 

 

मंत्री चम्पाई सोरेन ने बैठक के दौरान कहा कि सरकार की मंशा किसी भी पुराने आवंटी को परेशान अथवा बेघर करने की नहीं है. बोर्ड अपने स्तर से यह सुनिश्चित करे कि जहां बहुत जरूरी नहीं हो, वहां यथास्थिति बहाल रखी जाये. 

 


 

इस बैठक के दौरान आवास बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बोर्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया, जिस पर मंत्री द्वारा अपना विचार दिया गया एवं आवास बोर्ड के बेहतर संचालन हेतु जरूरी निर्देश दिया गया.

 

इस बैठक में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव विनय मनीष लकड़ा तथा मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी मौजूद थे.
अधिक खबरें
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:06 PM

झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया.

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 6:01 AM

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला का तस्कर के द्वारा पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 लाख की अफीम बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में सोमा पूर्ति और सलोमी टोप्पो आपस में भाई-बहन हैं. इनके साथ अजय मुर्मू और अनिल मरांडी भी गिरफ्तार किए गए हैं.

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में नक्सल डम्प को किया गया ध्वस्त
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 5:54 AM

13 मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.