ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप

दिल से देखी जीत की राह: दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को नीता अंबानी ने दी बधाई

'सच्ची दृष्टि आंखों में नहीं, दिल में होती है. यह जीत साहस, धैर्य और अटूट जज्बे की है'

By : News11 Bharat
दिल से देखी जीत की राह: दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को नीता अंबानी ने दी बधाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय खेल इतिहास में आज (रविवार) का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया. भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आयोजित ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया. मैदान पर उनका संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट देखने योग्य थी — जहां आंखों की रोशनी भले कम थी, लेकिन सपनों की चमक दुनिया को मात दे गई.

height=233

इस यादगार उपलब्धि पर नीता एम. अंबानी ने दिल से टीम को बधाई देते हुए कहा, “हमारी दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर भारत का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है. दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने पहला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर साबित कर दिया कि सच्ची दृष्टि आंखों में नहीं, दिल में होती है. यह जीत साहस, धैर्य और अटूट जज्बे की विजय है. उन्होंने लाखों लोगों के लिए आशा, संभावना और प्रेरणा का मार्ग प्रकाशित किया है. टीम और उनके परिवारों को ढेरों बधाइयाँ!”

इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम की कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है- जहां हौसला हो, वहां जीत खुद रास्ता ढूंढ लेती है.

यह भी पढ़ें: ज्वालामुखी इथियोपिया में फटा, असर दिख रहा भारत पर, दिल्ली तक पहुंची राख, झारखंड भी आयेगा चपेट में?*
https://www.news11bharat.com/india-world/volcano-erupts-in-ethiopia-impact-visible-in-india-ash-reaches-delhi-will-jha/98726

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य