पंजाब किंग्स ने लगाया हार का छक्का, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

By : Vaibhaw Vikram
पंजाब किंग्स ने लगाया हार का छक्का, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला गया. इस मुकाबले को RCB की टीम ने 23 रनों से अपने नाम कर लिया है. वहीं इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई है. वहीं बात करें पंजाब किंग्स की तो, इस हार के साथ पंजाब किंग्स ने हार का छक्का लगा दिया है और इस हार के साथ टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है. टीम को शुरुआती मिली छह जीत के बाद टीम ने लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं.

मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी फैसला किया था. जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही. जेकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर आउट हो गए. 97 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा.

मैच एक दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के तरफ से कोहली ने 58, वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रन और टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. वहीं पंजाब के तरफ से हरप्रीत बरार ने 2, अर्शदीप ने 1 और चहल ने 1 विकेट चटकाए. टीम के खिलाड़ियों के द्वारा खेली गई इस पारी के दम पर RCB टीम पंजाब को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.

वहीं इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का खाता मैच के दौरान नहीं खुला. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर चलते बने. पहले पावरप्ले के दौरान पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए. उसके बाद कूपर कोनोली और सूर्यंश शेडगे ने मिलकर पारी को संभाला. लेकिन 62 के स्कोर पर 37 रन बनाकर कूपर कोनोली आउट हो गए. वहीं सूर्यंश शेडगे भी 35 रन बनाकर चलते बने.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: DC ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य