एशिया कप 2025: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार, मैदान पर ही मनाया जश्न

By : News11 Bharat
एशिया कप 2025: ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार, मैदान पर ही मनाया जश्न

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी. इस जीत के साथ भारत नौवीं बार एशिया कप का विजेता बना। हालाँकि, मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला जब भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. 

टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमान (46) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप यादव की फिरकी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके. कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन तिलक वर्मा ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए. शिवम दुबे (33) और संजू सैमसन (24) ने भी अहम योगदान दिया. आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के चौके ने भारत को 19.4 ओवर में जीत दिलाई.

मैदान पर ही जश्न, ट्रॉफी से किनारा

मैच के बाद जब ट्रॉफी देने की घोषणा हुई तो भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ग्रहण करने से मना कर दिया. खिलाड़ियों ने मैदान पर ही झंडे लहराकर और फैन्स के साथ सेलिब्रेशन करते हुए जीत का आनंद लिया. इस फैसले को क्रिकेट से परे एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने टीम इंडिया के इस कदम का जोरदार समर्थन किया और ताली-जयकारों से माहौल गूंज उठा। यह पहली बार है जब किसी टीम ने एशिया कप जैसी बड़ी ट्रॉफी लेने से इनकार किया है.

संबंधित सामग्री

IND W vs SL W: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ंत

IND W vs SL W: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है.

जब फिल्मों में नहीं थी आवाज, फिर भी मचा था तहलका ! भारत की पहली फीचर फिल्म की कहानी

जब फिल्मों में नहीं थी आवाज, फिर भी मचा था तहलका ! भारत की पहली फीचर फिल्म की कहानी

'राजा हरिश्चंद्र' (1913) इसी मूक सिनेमा के दौर की ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसे दादासाहेब फाल्के ने बनाया था.

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल कब और कहां देखें? जानें FREE Live Streaming की पूरी डिटेल

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है.

अफगानिस्तान को रौंदते ही भारत ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान को रौंदते ही भारत ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने शानदार बाजी खेलते हुए अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में 127 रन से हरा दिया. इस सीरीज में 3-0 से टीम इंडिया को जीत मिली.

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.