सेमीकॉन इंडिया 2026

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली बड़ी परियोजना का हिस्सा हो सेमीकॉन इंडिया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विश्वकर्मा पूजा और अपने 76वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का उद्घाटन किया. SEMICON इंडिया का यह पांचवें संस्करण हैं. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश-विदेश के तकनीकी दिग्गज दिल्ली आए हुए हैं. पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी मेहमानों का स्वागत किया. और सेमीकॉन इंडिया के आयोजन तथा सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में इसके महत्व को रेखांकित किया. 

सबसे पहले पीएम मोदी ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया. उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती का दिवस भी है. मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक माना गया है, और संयोग देखिए, आज से ही सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत हो रही है. एक तरफ हमारी सदियों पुरानी निर्माण की परंपरा और दूसरी तरफ 21वीं सदी की technology और vision, यही आत्मनिर्भर भारत की, विकसित भारत की हमारी प्रेरणा भी है.

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हर देशवासी एक कमिटमेंट के साथ जुटा है. अगर हम बीते 15 दिनों को ही देखें, सिर्फ मैं 15 दिनों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करता हूं, तो अंदाजा लगता है कि भारत किस दिशा में, किस तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी सितंबर में, ठीक 10 दिन पहले मुंबई में Global Fintech Fest हुआ. इसमें एजेंटिक AI, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजीज के जरिए इंक्लूसिव फाइनेंस पर चर्चा हुई. इसी दौरान, भारत में करीब तीन हज़ार किलोमीटर का Dedicated Freight Corridor पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया है, ये मैं सितंबर के 10 दिन की बात कर रहा हूं दोस्तों, बहुत पुरानी बात नहीं कर रहा हूं. इससे देश में फ्रेट मूवमेंट तेज होगा, logistics बेहतर होगा और manufacturing को भी नई ताकत मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों के बीच सेमीकॉन इंडिया का ये आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो गया है. इसका पहला एडिशन 2022 में हुआ था और तब से हम हर वर्ष मिलते हैं, लेकिन हर वर्ष हमारी चर्चा का विषय बदलता गया है. जब पहला एडिशन हुआ था, तब हमने पॉलिसी पर बात की थी. इसके बाद के एडिशंस में बात आगे बढ़ी. अगले एडिशंस में हम प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने लगे. फाइल पर साइन से लेकर शिलान्यास की बातें होने लगीं. पिछले साल हमने पायलट लाइन्स और टेस्ट चिप्स पर चर्चा शुरू की. कैसे भारत की यूनिट्स से पहले सैंपल निकलने शुरु हुए, इस पर बात की. और इस साल, हम Commercial Production की बात कर रहे हैं. अब भारत के प्लांट्स से निकलकर हमारी चिप्स देश और दुनिया के कस्टमर्स तक पहुंचना शुरू हुई हैं. और अभी-अभी मोहाली और सूरत में दो और प्लांट्स में Commercial Production शुरु हो रहा है. मैं उनको भी बधाई देता हूं.

पीएम ने कहा कि दुनिया में जहां भी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बने हैं, वहां ये पूरा इकोसिस्टम, दशकों की मेहनत के बाद तैयार हुई है. लेकिन भारत ने आपके सहयोग से चिप डिज़ायन हो, मैन्युफैक्चरिंग हो, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, मैटिरियल इकोसिस्टम, टेस्टिंग कैपेबिलिटी हो, इन सभी पर एक साथ काम किया और सफलता हासिल करके दिखाई है. हमारी इस यात्रा में बहुत बड़े स्टेकहोल्डर्स, आप सभी इंडस्ट्री लीडर्स रहे हैं. आप भारत की इस सफलता के पिलर्स हैं, आप हमारी इस जर्नी के पार्टनर्स हैं.

पीएम ने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में एक शब्द इस्तेमाल होता है- टेप आउट. ये वो दिन होता है, जब चिप, डिजाइन पूरा होने के बाद प्रोडक्शन के लिए चली जाती है. लेकिन टेप आउट के बाद काम रुकता नहीं है, उसी दिन अगले वर्जन पर काम शुरू हो जाता है. और भारत भी यही कर रहा है. भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरु कर दिया है. हमारे पहले फेज का साइज लगभग eight billion dollars का था, जबकि सेकेंड फेज का Thirteen point five billion dollars तक का हमने तय किया है. Reform Express पर चलते हुए हमने इस सेक्टर में और भी Reforms किए हैं. अब International companies भी हमारे Startups के साथ, Indian Design companies और OCI-owned companies के साथ collaboration कर सकती हैं. यानि पॉलिसीज हों, फंड्स हों, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क्स हों, आपके projects की सफलता के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हर कदम भारत सरकार उठा रही है.

यह भी पढ़ें: मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.