Sunday, Sep 8 2024 | Time 08:57 Hrs(IST)
 logo img
  • केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गढ़वा


जिस युवक के माता पिता ने मृत माना, वह 21 वर्ष बाद गढ़वा पुलिस के अनुठे पहल से जिन्दा परिवार से मिला

जिस युवक के माता पिता ने मृत माना, वह 21 वर्ष बाद गढ़वा पुलिस के अनुठे पहल से जिन्दा परिवार से मिला

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 


गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस का अनूठा पहल जिस बच्चे को मां-बाप,रिश्तेदार और गांव वालों ने मृत मान लिया था,वह जिन्दा मिला,करीब 21 साल बाद बूढ़े मां-बाप ने अपने सामने अपने बेटे को पाया तो खुशी के आंसू दोनों ओर से छलक पड़े. बुजुर्ग पिता तो अपने बेटे को सामने देखकर खुशी के चलते स्तब्ध रहें.पूरा मामला गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव की है पिंडरा गांव निवासी 21 वर्षीय रामजन्म सिंह के पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों ने जिसे युवक को मृत माना लिया था वह जिन्दा मिला इसका श्रेय गढ़वा पुलिस को जाता है.रामजन्म सिंह करीब 20-21 साल पहले वर्ष 2003- 2004 में घर से रोजगार के तलाश में बाहर काम करने गया था. 

 

घर से जाने के बाद इनके परिजनों का आजतक इनसे संपर्क नही हो पाया था. इनके परिजन अपने स्तर से बहुत खोज बिन किए पर रामजन्म सिंह का कोई अता-पता नही चला , निराश होकर इनके परिजन सहित सभी ग्रामीण इन्हें मृत मान लिए थे.वहीं गढ़वा एसपी दीपक कुमार पाण्डेय के सार्थक पहल से रामजन्म के हरियाणा के अलावाल, पलवल  में होने की सूचना मिलने पर परिजनों सहित पूरे गाँव मे खुशी है. बुजुर्ग पिता विश्वनाथ सिंह माता राजो देवी ने गढ़वा पुलिस को दिल से धन्यवाद किया.वहीं गढ़वा विधायक सह सूबे के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी गढ़वा पुलिस की इस सार्थक पहल को बधाई देते हुए कहा की गढ़वा पुलिस ने एक बार फिर से पुलिस एवं गढ़वा जिला का मान बढ़ाया है.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगो को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,पंचायत की सभी काम हुई ठप
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:38 PM

गढ़वा में झारखंड पंचायत सचिव राँची के बैनर तले दो माँगो को लेकर पंचायत सचिव गढ़वा पुराना समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गएं हैं

झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:34 PM

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

झारखंड में 24 साल में पहली बार में बनी है गरीब गुरबों की सरकार: मंत्री
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:28 PM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है. जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है,

Janmashtami: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में 32 मन ठोस सोने के राधा कृष्ण की मूर्ति, प्राचीन काल और UP से जुड़ा हैं इतिहास!
अगस्त 26, 2024 | 26 Aug 2024 | 9:55 AM

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मंदिर का इतिहास नगर उंटारी राज परिवारों से जुड़ा है. झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित गढ़वा जिला छोटानागपुर का एक अहम हिस्सा रहा है. इस जिले से झारखण्ड राज्य के पलामू जिले और अन्य तीन राज्यों जैसे बिहार के रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिले की सीमाएं लगती हैं.

जन्माष्टमी विशेष: झारखंड में विराजमान हैं 32 मन सोने के भगवान मनमोहन मुरलीवाला, भक्तों की लगती है कतार
अगस्त 24, 2024 | 24 Aug 2024 | 3:19 PM

नगर उंटारी राज्य के राजा भवानी सिंह की धर्मपत्नी रानी शिवमणि कुंवर थी. रानी शिवमणि कुंवर बाल विधवा और निसंतान भी थी. 1778 ईस्वी में भारत में मुगलों का साम्राज्य हुआ करता था और उसी दौर में अंग्रेज भी हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने के लिये संघर्ष कर रहे थे. उसी समय रानी शिवमणि कुंवर नगर उंटारी राज्य की रानी बनी.