Wednesday, Sep 18 2024 | Time 01:45 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


बांकीकला पंचायत भवन में हुई चोरी, मुखिया ने थाना में दिया आवेदन

बांकीकला पंचायत भवन में हुई चोरी, मुखिया ने थाना में दिया आवेदन
भरत मंडल/न्यूज11 भारत 

गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बांकीकला पंचायत भवन से बीती रात को चोरों ने पंचायत भवन में लगे सोलर बैट्री की चोरी कर ली. पंचायत की मुखिया जुलैखा बीबी ने बुधवार  को अहिल्यापुर थाना में  आवेदन देकर पुलिस  से समान की बरामदगी और  चोरों को पकड़ने  की गुहार लगाई है. आवेदन  के माध्यम  से मुखिया ने कहा कि बुधवार की सुबह को ग्रामीणों  के द्धारा सूचना मिली कि पंचायत  भवन में चोरी हुई है. चोरी की सूचना  मिलने  पर  पंचायत भवन पहुंची तो देखा कि भवन की खिड़की में लगा ग्रिल काटा हुआ है और अंदर के गेट का भी ताला काटा गया है. पंचायत भवन में  पहुंचने पर सोलर बैट्री नहीं दिखा. चोरों ने सोलर बैट्री की चोरी कर ली है.

 
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.