Friday, Sep 20 2024 | Time 04:21 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


घर में सूखे पेड़ गिरने से तीन बच्चो की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घर में सूखे पेड़ गिरने से तीन बच्चो की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

न्यूज़11 भारत 


हेरहंज/डेस्क: हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र के तासु पंचायत अंतर्गत बंदरलोरिया गांव में मंगलवार की शाम को  घर में अचानक सेमर का विशाल पेड़ गिर जाने से तीन बच्चों की मौत मौक़े पर हो गई. मृतक की पहचान कजरु भुइयाँ के दो बच्चे लक्की भुइयाँ(3) व अंशु कुमारी (10) एंव रवि भुइयाँ के पुत्री रेशमी कुमारी(4) के रूप में की गई. तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई बहन हैं.

 

पेड़ गिरने के बाद आवाज़  सुनकर घर वाले और आसपास के लोगों ने दौड़कर बच्चों को मलबे से दबे हुवे शव को निकाला.और इसकी सूचना तत्काल में थाना प्रभारी विक्रम कुमार को दी.सूचना मिलते ही एएसआई सुबोध कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक अलीमुद्दीन अंसारी,तासु पूर्व मुखिया अनिल उरांव व शिवनाथ रजक समाज सेवी घटना स्थल पहुंचे.इसके बाद घटना की पूरी जानकारी ली. विशाल सेमर का बड़ा और सुखा पेड़ था जो अचानक गिर गया और घर के अंदर मौजूद बच्चे उसकी चपेट में आ गये.  पेड़ गिरने से एलबेस्टर का पुरा घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना से गांव में पूरा मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए