Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:41 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


आज झारखंड के 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री Hemant Soren

आज झारखंड के 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री Hemant Soren

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड के नवनियुक्त उच्च-माध्यमिक शिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नियुक्ति पत्र देंगे. इसे लेकर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को लेकर CMO (मुख्यमंत्री कार्यालय) की तरफ से जानकारी दी गई है कि सीएम शुक्रवार (12 जुलाई) को दोपहर के साढ़े 12 बजे झारखंड के 1500 नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता विशिष्ट अतिथि के रुप में जबकि कई विभागीय अधिकारी शामिल होंगे. 




3 जुलाई 2024 को ही शिक्षकों को दिया जाना था नियुक्ति पत्र

आपको बता दें, 3 जुलाई को ही इन सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था. रांची के प्रभात तारा मैदान में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित करने वाले थे. लेकिन, इससे पहले ही झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम बदल गए और सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी हुई. यही कारण है कि इन नवनियुक्ति शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बंटने में देरी हुआ.





 

नियुक्ति पत्र के वितरण को लेकर शिक्षकों में खुशी की लहर

तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नियुक्ति पत्र वितरण समेत सभी कार्यक्रमों को 3 जुलाई को रद्द कर दिया गया. उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया हेमंत सोरेन ने फिर से और 4 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद हेमंत सोरेन ने 8 जुलाई को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. इसके पश्चात उसी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार भी हुआ और मंत्रियों ने शपथ ली. वहीं अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के नवनियुक्त उच्च-माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करने जा रहे है इसे लेकर शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं. आज रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे. 
अधिक खबरें
सतनदिया नदी उफान पर, थाना प्रभारी ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:18 AM

गारू प्रखंड स्थित सतनदिया नदी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सतनदिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसके कारण नदी में तेज धारा उत्पन्न हो गई है, जिससे इलाके में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.

20 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

HC ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- सभी स्कूली बसों में महिला शिक्षक या वार्डन रहे
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:21 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने गृह सचिव, महिला बाल विकास सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, रांची उपायुक्त, रांची एसएसपी एवं नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा बिरहोर बस्ती में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से बिरहोर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पैसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला.