न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दुष्कर्म की घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस दुष्कर्मी रंजन सिंह को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. पुलिस के निष्क्रियता के विरोध में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाला गया. जुलूस पिपरा हाई स्कूल से पिपरा बाजार होते हुए थाने तक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि अगर दुष्कर्मी की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई, तो 23 फरवरी के बाद विरोध में उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेंवार पुलिस प्रसासन होगी.
मशाल जुलुस में बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद रवि, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल रबीरोशन, चिरंजन बौद्ध, प्रमोद राम, मुकेश रवि, अर्जुन राम, राम परिखा राम, बिवेक मेहता, रघुबर मेहता, अनिल टुटू, राम करीमन राम, जितेंद्र प्रजापति, अनिल प्रजापति, वार्ड सदस्य अरुण मिश्रा, सुनील पासवान, पंचायत समित फूलकली देवी, किरण देवी, दीपिका देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, मीणा देवी, कबिता देवी, रेशमा देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.