Friday, Sep 20 2024 | Time 06:23 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » खूंटी


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे खूंटी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे खूंटी
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: केंद्रीय कृषि मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी आएंगे. खूंटी आगमन के बाद अर्जुन मुंडा सदर अस्पताल खुंटी परिसर में आईओसीएल द्वारा सीएसआर फंड से सिटी स्कैन यंत्र के अधिष्ठान कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 


 

इसके बाद खूंटी परिसदन में अल्प विश्राम करने के बाद दोपहर 1.30 बजे तोरपा प्रखंड के दियाकेल गांव जाएंगे और वहां स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआइसी) सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजीविका और रोजगार उपलब्ध कराने संबंधित कार्यक्रम व केवीके खूंटी द्वारा कृषि सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

 

अधिक खबरें
दुलमी गांव में पुलिस द्वारा ग्राम सभा का आयोजन, अफीम की खेती व डायन बिसाही के संबंध में किया गया जागरूक
सितम्बर 05, 2024 | 05 Sep 2024 | 5:21 PM

मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम दुलमी में गुरुवार को मारंगहादा पुलिस द्वारा गांव के ग्राम प्रधान के साथ ग्राम सभा में लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम, डायन बिसाही कुप्रथा के संबंध में जागरूक किया गया.

अड़की: पत्नी की कर डाली दाउली से काट कर हत्या, आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
अगस्त 29, 2024 | 29 Aug 2024 | 8:26 PM

बीते 27 अगस्त की रात्रि में अड़की थाना क्षेत्र के मसूरीबेड़ा में एक महिला सन्नी देवी को उसके पति द्वारा दाउली से काट कर हत्या कर दिया गया था. मामले में अड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त मृतिका के पति मुन्ना पहान को गिरफ्तार किया है.

खूंटी पुलिस की स्पेशल टीम ने 3 वर्षों से लापता कुल 07 बच्चियों को किया बरामद
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 7:48 PM

उपायुक्त खूंटी एवं पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर AHTU थाना, खूंटी के लंबित / निष्पादित कांडों के लापता बच्चे /बच्चियों की बारामदगी के लिए खूंटी जिला पुलिस एवं संरक्षण पदाधिकारी खूंटी के साथ एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद उक्त विशेष टीम द्वारा राज्य से बाहर दिल्ली, हरियाणा से विगत 1 से 3 वर्षों से लापता कुल 07 नाबालिग/बालिग बच्चियों को बरामद किया गया है.

खूंटी में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 4 लोग गिरफ्तार
अगस्त 04, 2024 | 04 Aug 2024 | 10:35 AM

खूंटी में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 4 लोगों पुलिस ने दबोचा है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना अंतर्गत ग्राम - हुंट के पास अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के चा

रांची- खूंटी मार्ग में यात्रियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
जुलाई 16, 2024 | 16 Jul 2024 | 4:59 PM

रांची- खूंटी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया है. 35 यात्रियों से भरी एक बस सड़क के किनारे पलट गई. हालांकि, इस घटना में जान माल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खूंटी पुलिस ने राहत कार्य चलाया. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन को बचाने के चक्कर में बस पलट गई. दो JCB ग़ाडी को बुलाकर बस को निकाला गया.