Wednesday, Sep 18 2024 | Time 03:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


गौ पालन के माध्यम से ग्रामीणों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर: राजीव रंजन

गौ पालन के माध्यम से ग्रामीणों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर: राजीव रंजन

न्यूज़11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन और उपाध्यक्ष राजीव गिरि गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे. सिमडेगा पहुंचने पर परिसदन भवन में डीसी अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार ने आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गव्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की. बैठक में अध्यक्ष राजीव रंजन ने डीसी को गौ चारा की खेती के लिए गोचर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावे विभागीय अधिकारियों को गाय पालन के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए ग्रामीणों को गौ पालन से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही. मौके पर एसडीओ सुमंत तिर्की, डीटीओ ओपी यादव आदि उपस्थित थे. 

 

बैठक के बाद आयोग के पदधारियों ने घोड़बहार स्थित गोपाल गौशाला का भी निरीक्षण किया. मौके पर गौशाला में रखी गई गायों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने गौशाला के समग्र विकास का आश्वासन दिया. निरीक्षण के क्रम में गौशाला समिति के पदधारियों के द्वारा उनका स्वागत भी किया गया. आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गौ माता को गुड़ और चोकर भी ग्रहण कराया.

 

कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन के जिला आगमन पर कांग्रेस नेताओं ने भी परिसदन में जाकर उनका स्वागत किया. युवा आयोग के सदस्य विशाल तिर्की, पीसीसी डेलीगेट प्रदीप केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांतिबाला केरकेटटा, पुष्पा कुल्लू, कंचन कबीर, शीला देवी, मो अरमान आदि ने राजीव रंजन और राजीव गिरि का स्वागत किया. 

 

गौशाला को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर, गोधन से होगा पर्यावरण शुद्ध

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के मार्ग दर्शन पर राज्य के सभी गौशाला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है. गौशाला के माध्यम से गरीबों एवं महिलाओं को स्वरोजगार देते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से गोईठा, लकड़ी दीया एवं अन्य साज सज्जा की चीजें बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही साथ गौधन से पर्यावरण को शुद्ध करने का भी प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 5500 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. अध्यक्ष ने राज्य में गौ अभ्यारणय बनाने की भी बात कही.
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.