Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:14 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
देश-विदेश


Lord Shiva : भगवान भोलेनाथ क्यों धारण करते हैं, त्रिशूल, गंगा, चंद्रमा, नाग और भस्म ? जानिए पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्य

Lord Shiva : भगवान भोलेनाथ क्यों धारण करते हैं, त्रिशूल, गंगा, चंद्रमा, नाग और भस्म ? जानिए पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्य
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: कहा जाता है कि जिसका कोई नहीं होता है उसके भगवान भोलेनाथ होते है. इसलिए शायद यही कारण है कि भूत और प्रेतों को भी भगवान भोलेनाथ अपने शरण में रखते है. मगर क्या आप जानते है भोलेनाथ अपने हाथ में त्रिशूल-डमरू, सिर पर चंद्रमा, गले में नाग और जटा में गंगा क्यों धारण करते है ? आइए आज इन्हीं पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्यों के बारे में जानते है. 

 

भगवान शिव ने इसलिए धारण की थी गंगा

कथाओं में कहा गया है कि अपने पूर्वजों को जीवन-मरण के दोष से मुक्त करने के लिए महाराज भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तप किया. मां गंगा इससे प्रसन्न हुई और पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हो गईं. मगर उन्होंने भागीरथ से कहा कि उनका वेग पृथ्वी सहन नहीं कर पाएगी और रसातल में चली जाएगी. भागीरथ ने यह सुनकर भगवान भोलेनाथ की आरधना की. इसके बाद भगवान शिव उनकी पूजा से प्रसन्न हुए और भागीरथ को वरदान मांगने को कहा. इसके बाद भागीरथ ने अपनी मनोरथ कही. फिर जैसे ही गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई भगवान भोलेनाथ ने उनका अभिमान चूर करने के लिए अपनी जटाओं में उन्हें कैद कर लिया. हालांकि माफी मांगने के बाद भोलेनाथ ने गंगा को मुक्त कर दिया.  

 

भगवान शिव ने शीश पर क्यों धारण किया था चंद्रमा

भगवान भोलेनाथ के शीश पर चंद्रमा धारण करने को लेकर शिव पुराण में कथा मिलती है. कथा के अनुसार अपनी 27 कन्याओं का विवाह महाराज दक्ष ने चंद्रमा के साथ किया था. मगर चंद्रमा रोहिणी से अत्यधिक प्रेम करते थे. इसकी शिकायत दक्ष की पुत्रियों ने की. फिर दक्ष ने चंद्रमा को क्षय रोग से ग्रसित होने का श्राप दिया. चंद्रमा ने इससे बचने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा की. चंद्रमा की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ ने उनके प्राणों की रक्षा की. इसके साथ ही चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया. मगर आज भी चंद्रमा के घटने-बढ़ने का कारण महाराज दक्ष का श्राप ही माना जाता है.   

 

माहदेव के त्रिशूल धारण करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ से ही भगवान भोलेनाथ के हाथों में त्रिशूल का जिक्र मिलता है. कहा जाता हैं कि जब भगवान भोलेनाथ प्रगट हुए तो उनके साथ ही तम, अरज और असर ये तीन गुण भी उत्पन्न हुए. यही तीन गुण त्रिशूल के रूप में परिवर्तित हुए. क्योंकि सामंजस्य बनाए रखना इन तीनों गुणों में बेहद आवश्यक था. इसलिए भगवान भोलेनाथ ने इन तीनों गुणों को त्रिशूल के रूप में धारण किया.

 

भोलेनाथ के डमरू का धारण करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि जिस तरह से सृष्‍ट‍ि में सामंजस्‍य बनाए रखने के लिए असर, तेज और तम गुण को भगवान भोलेनाथ ने त्रिशूल रूप में धारण किया था. ठीक वैसे ही उन्‍होंने डमरू का धारण सृष्टि के संतुलन के लिए किया था. कहा जाता है कि जब देवी सरस्वती का प्राकट्य हुआ तो उन्होंने वीणा के स्‍वरों से सृष्टि में ध्‍वन‍ि का संचार किया. मगर ऐसा कहा जाता है कि वह ध्वनी सुर और संगीत हीन थी. फिर भगवान भोलेनाथ ने नृत्य किया और 14 बार डमरू बजाया. ऐसी मान्यता है कि संगीत के धुन और ताल का जन्म डमरू की उस ध्वनी से ही हुआ. इसके साथ ही डमरू को ब्रह्मदेव का स्वरुप भी माना जाता है. 

 

इसलिए नागराज वासुकी को भोलेनाथ ने किया था धारण

भगवान भोलेनाथ के गले में लिपटे नाग को देख कर आपको यकीनन ही यह ख्याल आता होगा कि भगवान भोलेनाथ ने नाग को अपने गले में स्थान क्यों दिया हैं ? पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि नागराज वासुकी भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे. नागराज वासुकी सदैव ही उनकी भक्ति में लीन रहते थे. जब सागर मंथन का कार्य हुआ तो नागराज वासुकी ने रस्सी का काम किया. भगवान भोलेनाथ उनकी भक्ति को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और वासुकी को अपने गले से लिपटे रहने का वरदान दिया. नागराज वासुकी इस तरह अमर भी हो गए. 

 


 

भगवान भोलेनाथ इसल‍िए लगाते हैं भस्‍म

भगवान भोलेनाथ नाग, चंद्रमा, त्रिशूल की ही तरह शरीर पर भस्म भी लगाते है. इसको लेकर मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को मृत्यु का स्वामी माना गया है. शव के जलने के बाद भोलेनाथ बची हुई भस्म को धारण करते है. इस प्रकार भोलेनाथ भस्म लगाकर संसार को यह संदेश देते है कि हमारा शरीर नश्वर है और इसी भस्म की तरह मिट्टी में मिल जाएगा. इसलिए अपने शरीर पर हमें गर्व नहीं करना चाहिए. 
अधिक खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.

Viral Dance: भाभियों ने किया गजब का नृत्य, अदब और अदा का मिश्रण देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:41 PM

सोशल मीडिया में बहुत सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, ज्यादातर वीडियो डांस के वायरल होते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक डांस को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो तीज के दिन का बताया जा रहा है. लोगों के द्वारा ये वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं.