Friday, Sep 20 2024 | Time 03:38 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


Indian Railways: शादी या ट्रिप के लिए आप बुक कर सकते है ट्रेन की पूरी कोच, जानें कितना देना होगा किराया

Indian Railways: शादी या ट्रिप के लिए आप बुक कर सकते है ट्रेन की पूरी कोच, जानें कितना देना होगा किराया
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: भारत में अधिकतर लोग ट्रेन के सफर पर भरोसा करते हैं. रेलवे (Indian Railway) भी पैसेंजर्स को सुविधा देने के समय-समय पर नए-नए नियम लाती रहती है. लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत पड़ने पर ट्रेन यात्री पूरी कोच या ट्रेन भी बुक कर सकते हैं. तो आइये जानते है इसके बारें में. 

 

ये है नियम 

अगर आपको किसी ट्रेन में पूरी कोच को बुक (Booking Coach in Train) करना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. बता दें कि रेलवे ने इसके लिए फुल टैरिफ रेट (FTR) सर्विस शुरू कर रखी है. आप  कोच की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट  ftr.irctc.co.in/ftr/ पर जाकर कर सकते हैं. वहीं आप 30 दिन से लेकर 6 महीने पहले तक कोच को बुक कर सकते हैं. 

 

इतना देना होगा किराया

IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट मिली जानकारी के अनुसार, आप अगर एक कोच की बुकिंग करते हैं, तो आपको 50 हजार रुपये देना होगा. वहीं अगर आप 18 कोच वाली पूरी ट्रेन की बुकिंग करवाते है तो आपको 9 लाख रुपये तक देना होगा. 

 

ऐसे करें बुकिंग

1. आपको सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट ftr.irctc.co.in/ftr/ पर जाना होगा. 

2. इसके बाद आपको प्रोफाइल क्रिएट करना होगा. 

3. अब ट्रैवल डेट, पैसेंजर्स की संख्या जैसी अपनी डीटेल्स को भरना होगा. 

4. इसके बाद आपको रेफरेंस नंबर और अमाउंट मिलता है, जिसे 6 दिन के अंदर भरना होता है. 

5. आपकी बुकिंग को ट्रैवल से संबंधी सभी जानकारी भरने और पेमेंट करने के बाद  कंफर्म कर दिया जाएगा. 

6. बता दें कि आपको पूरा कोच बुक करने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराना होगा. जिसे यात्रा के बाद वापस कर दिया जाता है. 

 

अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है

बुर्काधारी महिला ने Salman Khan के पिता को दी धमकी, बोली- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?”
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी. बता दे कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली थी.