रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क: तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी के द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया. प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी पर रोक लगाने,नल जल योजना में हुए गड़बड़ियों को सुधारने,बिजली समस्या दूर करने सहित 13 विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में वक्ताओं ने झारखंड सरकार एवं कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व बिचौलियों पर जमकर बरसा.अंत में राज्यपाल के नाम सीओ को एक ज्ञापन सौंपा.वहीं कार्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी किया.कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो ने किया.मौके पर आजसू पार्टी के डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी जिला महासचिव छक्कन महतो जिप सदस्य प्रदीप मंडल,फलजीत महतो,शम्भुनाथ महतो,दुलारचंद महतो,धर्मेंद्र यादव प्रखंड सचिव राजदेव यादव,पिन्टु कुमार महतो,मोहन महतो,प्रेमचंद महतो,डोमन महतो, रामचंद्र महतो,किशोर कुमार,डालेश्वर महतो,टुकन चौधरी,तिलक महतो,विजय पांडेय,जागेश्वर पण्डित, चंद्रदेव महतो,पप्पु सिंह,बबलू चौधरी,राजेश शर्मा, जीतन रविदास,अर्जुन कुमार,शिवदयाल महतो,रेशमी देवी,लालमणि महतो,सरिता देवी,गायत्री देवी,मोहनी देवी,रीता देवी,कुंती देवी,सुमित्रा देवी,ममता देवी,शांति देवी,ललीत देवी,जितेंद्र महतो,दुलारी देवी,बबीता देवी, रतनी देवी,अनिता देवी,तेजिया देवी,पिन्टु कुमार,महेश वर्मा,अशोक यादव,मुन्ना महतो,दीपक कुमार,छोटू तुरी,राजेंद्र वर्मा,ओमप्रकाश पण्डित,सुनील महतो पूर्व जिपसदस्य टिकैत महतो मधगोपाली के मुखिया जागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.