झारखंड » रांचीPosted at: जुलाई 05, 2024 आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने राजधानी रांची के कांके रोड स्थित आवास में केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.