आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क: रॉयल सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में आज भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई . इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया . संचालन महामंत्री विजय यादव ने किया . बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित हुए . सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा की हम सब मोदी जी के ऋणी है ,जिन्होंने अपना पूरा समय देश हित में देते हुए देश के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया है . मोदी ने अपने कार्यकाल में देश में आमूल चूल परिवर्तन किया है . हम कभी कल्पना किए थे क्या कि कश्मीर से कन्याकुमारी हमारी एक होगी .कश्मीर सिर्फ हमारे लिए एक नारा था परंतु मोदी जी ने उस नारे को हटाकर वास्तविकता की ओर लाया और 370 धारा हटाकर यह साबित किया की कश्मीर से कन्याकुमारी अब हमारा है .अब कश्मीर में दो निशान दो प्रधान नहीं होते हैं. सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ .पूरे देश में घर-घर शौचालय का निर्माण, उज्जवला गैस योजना,जनधन योजना,महिलाओं के लिए सुरक्षा नारी शक्ति वंदन ,तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को छुटकारा इन सब से नारी शक्ति को बल मिला है . महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया है . आज वन नेशन वन इलेक्शन, वक्ख बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण बिल लाकर मोदी ने 56 इंच का सीना साबित किया है . सैनिकों का मनोबल ऊंचा है आज देश आत्मनिर्भर हुआ है .आर्थिक प्रगति हुई है . रेलवे में तरक्की हुई है .इसरो ने पूरे विश्व में डंका बजाया है .
प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें भाजपा को मजबूत करना है . विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के बदौलत भाजपा की मंडल कमेटी से लेकर जिला कमेटी के पदाधिकारी बनते हैं . चुनाव में आपकी बड़ी भूमिका होती है आपके ही बदौलत हम बुथ जितते है . तब हमे विधानसभा से लेकर लोकसभा तक भाजपा की गूंज सुनाई पड़ती है .आज अगर कोई बिल पास होता है तो वह आपकी बदौलत ,क्योंकि आपका एक वोट से सांसद और विधायक बनते है और उसके बदौलत हम देश हित में कानून बनाते हैं . प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को उत्साह भरते हुए संगठन कार्य में लगने के लिए कहा और हर कार्यक्रम में अपनी भूमिका मजबूती से रखने के लिए कहा . हमें जनता की आवाज बननी है . कार्यक्रम को युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह ,जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता ,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम ,जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल एवं महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने संबोधित किया . कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जूही दास गुप्ता, देवनारायण मोदी,चंद्रशेखर जोशी,बंटी मोदी,लक्ष्मण यादव, नंदकिशोर सोनी, द्वारका राणा, जिला परिषद सदस्य श्री केदार यादव, शशि भूषण प्रसाद ,सुधीर सिंह, सुनीति सेठ ,राजेश सिंह ,प्रभाकर लाल रावत, विनय मोदी ,सुभाष मोदी ,संजय गुप्ता सुधीर सेठ, नवीन चौधरी ,संजय शर्मा जयप्रकाश राम, बिंदेश्वरी बिहारी,अजय पांडे ,सुनील पंडित ,महेश वर्मा, विजय राणा किशन यादव अजीत चंद्रवंशी किशोर पंडित,इसके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा के अध्यक्ष एवं कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए .
