Friday, Sep 20 2024 | Time 00:45 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


अरविंद केजरीवाल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया नई सरकार बनाने का दावा

अरविंद केजरीवाल ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया नई सरकार बनाने का दावा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक दल की नेता आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है. केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा. आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिल्ली आबकारी मामले में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से दोबारा जनादेश मिलने के बाद ही वह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे. 


 

 

उन्होंने कहा, "इसके अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया. आप विधायकों ने सुबह बैठक की और आतिशी को अपना नेता चुना. हमने उपराज्यपाल को यह बात बता दी है. आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हमने अनुरोध किया है कि शपथ ग्रहण की तिथि जल्द से जल्द तय की जाए ताकि दिल्ली के दो करोड़ निवासियों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके." राय ने कहा कि नई सरकार दिल्ली के लोगों के लिए केजरीवाल द्वारा उठाए गए कदमों की रक्षा करने का काम करेगी. 

 

14 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे केजरीवाल 

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में शीर्ष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद केजरीवाल को 14 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. शीर्ष अदालत ने केजरीवाल की रिहाई के लिए कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनमें यह भी शामिल है कि उन्हें मामले के बारे में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए और छूट मिलने तक ट्रायल कोर्ट के समक्ष सभी सुनवाई में उपस्थित होना चाहिए. दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 11 फरवरी, 2025 को समाप्त होगा. दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव 8 फरवरी, 2020 को हुआ था. आप नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ होने चाहिए.

 


 

 
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है

बुर्काधारी महिला ने Salman Khan के पिता को दी धमकी, बोली- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?”
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी. बता दे कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली थी.