Sunday, Sep 8 2024 | Time 08:44 Hrs(IST)
 logo img
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » खूंटी


झारखंड दौरे पर पहुंचे असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा कार्यकर्ताओं का किया हौसला आफजाई

झारखंड दौरे पर पहुंचे असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा कार्यकर्ताओं का किया हौसला आफजाई

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा झारखंड के तीन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा भाजपा की आयोजित सभा में विगत लोकसभा चुनाव में विभिन्न बूथों में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्त्ताओं का अभिनंदन किया और  कार्यकर्त्ताओं से मिलकर उनकी हौसला आफजाई की. बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को खूंटी सीट बड़े अंतर से गंवानी पड़ी. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने खूंटी लोकसभा के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने के लिए अभी से ही कमर कस लिया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सीटिंग सीट नहीं गंवाना चाहती है. इसके लिए विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही विधानसभावार कार्यकर्त्ताओं को जीत का टिप्स देने की तैयारी बड़े पैमाने पर की गई है. 


झारखंड में गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाना है


तोरपा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में तोरपा और खूंटी विधानसभा में भाजपा का झंडा लहराएगा. उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाना है.


राहुल और हेमंत दोस्त, इसलिए दोनों बोलते हैं झूठ


असम के सीएम ने आगे कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार चंपई सोरेन को कुर्सी से हटाकर खुद काबिज हो गई सिर्फ इसलिए कि ट्रांसफर पोस्टिंग में कमाई हो और बालू से अवैध कमाई जमकर की जा सके. उन्होंने कहा कि राहुल और हेमंत में इसलिए दोस्ती है चूंकि दोनों झूठ बोलते हैं. कांग्रेस और झामुमो के लिए गए सारे वायदे विफल साबित हुए हैं. झारखंड में नौकरी नहीं दे रही.है सरकार साथ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं और हत्या के मामले भी बढ़े हैं. झारखंड परिवर्तन लाना है सरकार बदलनी है तभी झारखंड का विकास हो सकता है. 


ये भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंडरा ओपी क्षेत्र के नवानगर से भारी मात्रा में देसी शराब जब्त 


 

अधिक खबरें
दुलमी गांव में पुलिस द्वारा ग्राम सभा का आयोजन, अफीम की खेती व डायन बिसाही के संबंध में किया गया जागरूक
सितम्बर 05, 2024 | 05 Sep 2024 | 5:21 PM

मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम दुलमी में गुरुवार को मारंगहादा पुलिस द्वारा गांव के ग्राम प्रधान के साथ ग्राम सभा में लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम, डायन बिसाही कुप्रथा के संबंध में जागरूक किया गया.

अड़की: पत्नी की कर डाली दाउली से काट कर हत्या, आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
अगस्त 29, 2024 | 29 Aug 2024 | 8:26 PM

बीते 27 अगस्त की रात्रि में अड़की थाना क्षेत्र के मसूरीबेड़ा में एक महिला सन्नी देवी को उसके पति द्वारा दाउली से काट कर हत्या कर दिया गया था. मामले में अड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त मृतिका के पति मुन्ना पहान को गिरफ्तार किया है.

खूंटी पुलिस की स्पेशल टीम ने 3 वर्षों से लापता कुल 07 बच्चियों को किया बरामद
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 7:48 PM

उपायुक्त खूंटी एवं पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर AHTU थाना, खूंटी के लंबित / निष्पादित कांडों के लापता बच्चे /बच्चियों की बारामदगी के लिए खूंटी जिला पुलिस एवं संरक्षण पदाधिकारी खूंटी के साथ एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद उक्त विशेष टीम द्वारा राज्य से बाहर दिल्ली, हरियाणा से विगत 1 से 3 वर्षों से लापता कुल 07 नाबालिग/बालिग बच्चियों को बरामद किया गया है.

खूंटी में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 4 लोग गिरफ्तार
अगस्त 04, 2024 | 04 Aug 2024 | 10:35 AM

खूंटी में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 4 लोगों पुलिस ने दबोचा है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना अंतर्गत ग्राम - हुंट के पास अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के चा

रांची- खूंटी मार्ग में यात्रियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
जुलाई 16, 2024 | 16 Jul 2024 | 4:59 PM

रांची- खूंटी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया है. 35 यात्रियों से भरी एक बस सड़क के किनारे पलट गई. हालांकि, इस घटना में जान माल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खूंटी पुलिस ने राहत कार्य चलाया. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन को बचाने के चक्कर में बस पलट गई. दो JCB ग़ाडी को बुलाकर बस को निकाला गया.