Saturday, Apr 26 2025 | Time 05:17 Hrs(IST)
देश-विदेश


Gold Rate: सोने की कीमत में हफ्तेभर में बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Gold Rate: सोने की कीमत में हफ्तेभर में बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: सोने की कीमतों (Gold Rates) में पिछले एक हफ्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है, और इस दौरान सोने के भाव में भारी गिरावट आई है. पिछले शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 89,600 रुपये के पार था, जो अब करीब 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव गिरने के बावजूद, घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं. आइए जानते हैं सोने के रेट में आए बदलाव के बारे में.

 

MCX पर सोने का दाम कितना घटा?

MCX पर 28 मार्च को 5 जून एक्सपायरी वाले सोने का भाव 89,687 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 4 अप्रैल को घटकर 88,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. यानी, सोने की कीमत में 1612 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

 

ऑल टाइम हाई से कितना टूटा दाम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा से पहले सोने की कीमत लगातार नए शिखर छू रही थी.  पिछले हफ्ते ही MCX पर सोने का भाव 91,423 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था. लेकिन टैरिफ लागू होने के बाद सोने के दाम में गिरावट आई, जिससे यह अपने उच्चतम स्तर से 3,348 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

 

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 28 मार्च को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 89,164 रुपये था, जो 4 अप्रैल को बढ़कर 91,010 रुपये हो गया. इस प्रकार, हफ्तेभर में सोने के दाम में 1846 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अन्य क्वालिटी के सोने के रेट कुछ इस प्रकार हैं:

 

 दाम (4 अप्रैल 2025) 

 

 22 कैरेट गोल्ड   - 88,830 रुपये/10 ग्राम         

 20 कैरेट गोल्ड   -  81,000 रुपये/10 ग्राम           

 18 कैरेट गोल्ड   -  73,720 रुपये/10 ग्राम        

14 कैरेट गोल्ड   -  58,700 रुपये/10 ग्राम          

 

ये रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, जो जोड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है. ध्यान दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए समान होते हैं, और जब आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं, तो मेकिंग चार्ज और GST अलग से देना होता है.

 

मिस्ड कॉल से चेक करें गोल्ड और सिल्वर रेट

गोल्ड और सिल्वर के रेट जानने के लिए आप एक मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा, और कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा, आप आधिकारिक वेबसाइट [ibjarates.com](http://ibjarates.com) पर भी रेट चेक कर सकते हैं.

 

सोने की शुद्धता जांचें इस तरह

सोने के आभूषणों की कीमत विभिन्न शुल्कों, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं, जबकि कुछ 18 कैरेट सोने से भी बने होते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क अंकित होता है. 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

 


 


 

 
अधिक खबरें
प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि लड़का से लड़की बना शख्स, लेकिन फिर पति किन्नर के साथ फंसा
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:33 PM

बेगूसराय के साहेबपुर थाने क्षेत्र से एक बड़ी अजीब कहानी सामने आई है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. एक किन्नर युवक प्यार मे अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया. लेकिन शादी के बाद पति किसी और के प्यार में पड़कर उसके साथ निकल ली.

Amavasya: बैशाखी अमवास्या में आप इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी संपत्ति
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 7:44 PM

हिंदु धर्म में अमावश्या का एक बड़ा महत्व होता है. अभी बैशाख का महीना चल रहा है. इस दिन को स्नान व दान-पु्ण्य, पितृ कार्यों, तर्पण कार्य को बड़ा शुभ माना जाता है. इस वर्ष अमावश्या रविवार को है, मान्यता ये है कि इस दिन स्नान करने के बाद दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है जीवन में समृद्धि आने की संभावना बनी रहती है

अगर आप भी हैं शूगर के मरीज तो जान लें आम खाने से पहले की ये जानकारी
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:59 PM

गर्मी के साथ साथ मार्केट में आम भी आ गए हैं. फलों का राजा आम हम बडी बेसब्री से इंतजार करते हैं, हालंकि इस फल का कई लोग पूरे साल भर लुत्फ उठाते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में मिलने वाली नेचुरल आम का एक अलग ही मजा है

दिल्ली नगर निगम में दो साल बाद BJP की वापसी, राजा इकबाल सिंह चुने गए दिल्ली के मेयर, जयभगवान यादव  बने डिप्टी मेयर
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:10 PM

भाजपा के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर चुन लिए गए हैं. वहीं, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर बने हैं. बता दें कि, दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की दो साल के बाद वापसी हुई है. आज हुए मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम फहराया. दिल्ली के नए मेयर चुने जाने पर बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा, "मैं सभी का और दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से मुझे जनसेवा का काम करने का मौका मिला. मैं दिल्ली के विकास के लिए काम करूंगा. हम दिल्ली की गलियों और नालियों को साफ करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में जलभराव न हो. एमसीडी में 2.5 साल और दिल्ली में 10 साल तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ."

20 साल पहले एक महिला का किया था कत्ल, अब जाकर उसकी बेटी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:01 PM

अमेरिका के टैक्सास से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें 41 साल के एक शख्स को 20 साल पहले किसी अपराध में सजा दी गई थी. एक यवा मां को बेरहमी से मार कर उसकी जान ले ली थी