11 वर्षीय बालक के ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

By : News11 Bharat
11 वर्षीय बालक के ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. छातापुर सीमावर्ती इलाके में हुए इस हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग है. बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर में उस समय हुआ, जब बच्चा कलश शोभा यात्रा के लिए घर से निकला था.

मृतक की पहचान हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश मंडल के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अमित बुधवार को गोनहा पंचायत अंतर्गत बहेरवा हाट के समीप आयोजित विष्णु यज्ञ के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान हरिहरपट्टी चौक से छातापुर के लक्ष्मीपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर गिरते ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों और पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है. घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर फैल गई है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वायरल वीडियो का भी संज्ञान ले रही है. इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़े: सहरसा में देर शाम चली गोली, एक युवक घायल, हाल ही में जेल से छूटे अपराधी पर लगा आरोप
 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.