नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला, ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट, सिर फटा

By : News11 Bharat
नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला, ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट, सिर फटा

अमन/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  बिहार के नवादा में एक सरकारी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर हमला किया गया है. बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है. यह घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे.यादव चौक के रास्ते में सिविल कोर्ट के पीछे मारपीट की गई है.

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मंगलम जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की. हमलावरों ने पत्थर से वार कर डॉक्टर के सिर को फाड़ दिया.

डॉक्टर एस.एस. मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी खत्म कर लौटते समय दो लोग आए, जो नशे में लग रहे थे. उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि डॉक्टर के आवेदन के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, खासकर रात के समय ड्यूटी से लौटते वक्त. वही डॉक्टर ने कहा कि बिल्कुल ही आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं अब सवाल तो या भी हो गया कि बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जो दावा करते क्या उनकी दवा का यहां खोखला साबित बदमाशों ने कर दिया है.

यह भी पढ़ें: नवादा में करोड़ों की कोडीन सिरप जब्त, दो ट्रकों से 220 कार्टून बरामद, दो चालक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.