नवरात्र महोत्सव

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहें. आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. इस वर्ष नवरात्र महोत्सव में गरबा एवं डांडिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

वहीं भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सफलता एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होने की कामना की. आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बहरागोड़ा में पहली बार इस प्रकार के भव्य नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध करना है.

आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आने वाले दिनों में कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारियां एवं विशेष आकर्षणों की जानकारी साझा की जाएगी. इस अवसर पर  सिद्धार्थ गिरि,  पुलिन चंद्र मान्ना,  दीपंकर साहू,  पार्थ सारथी,  हरिहर माईति,  नरेंद्र कुमार, बासुदेव प्रधान,  जगन्नाथ कुईला, हेमकांत मिश्र, विश्वजीत मुंडा, हेमंत जाना, प्रदीप साहू, कार्तिक महाराज,  सुरजीत साव, श्संजीत सिंह, ऋषि ठाकुर, महेश खाटुआ, बाबलू बेरा,  देवाशीष साव, सौरभ सुमन रवीन्द्र बेहरा, शुभम मदीना, भोला सिंह, आकाश, आकाश रूईदास, देवेंद्र रूईदास, संजीत महापात्र, हार्दिक, अमरजीत, अनुस्मिता, जिगर, बोबी, सत्यपीर आदि उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया