नालंदा के दीपनगर में चलती कार बनी बर्निंग कार, दो सवारों की मुश्किल से बची जान

By : News11 Bharat
नालंदा के दीपनगर में चलती कार बनी बर्निंग कार, दो सवारों की मुश्किल से बची जान

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क: दीपनगर थाना क्षेत्र से चलती कार मे आग लगने की लाइव घटना सामने आई है. दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ कार्यालय के पास पिलर नंबर 46 के निकट अचानक एक चलती कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की जान हलक में अटक गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह कार V2 मॉल के पास स्थित एक गैराज में लगी हुई थी. कार मालिक उसे गैराज से निकालकर नालंदा की ओर जा रहा था. तभी रास्ते में पिलर नंबर 46 के पास कार से अचानक धुआँ उठने लगा और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. खतरे को भाँपकर कार में बैठे दोनों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: नवादा पुलिस ने पीछा कर फिल्मी स्टाइल में 3 लुटेरों को धर दबोचा, मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद

संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.