जर्जर सड़क से मिली राहत

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

By : Dipali Kumari
पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद के जपला-छतरपुर एवं जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर न्यूज 11 भारत में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद इसका असर देखने को मिला है. स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग (RCD) ने सड़क के संवेदनशील स्थानों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया. 

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई थी. जिसके चलते बीते दिनों कई लोग दुर्घटना के भी शिकार हो चुके है, इस समस्या को लेकर प्रकाशित खबर में सड़क की जर्जर स्थिति और दुर्घटना की आशंका को प्रमुखता से उठाया गया था. इसके बाद विधायक ने विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. 

RCD के कर्मियों ने जेसीबी की मदद से डस्ट और गिट्टी के मिश्रण से गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया. जपला-छतरपुर मार्ग पर नहर मोड़, ऊपरी, नहर पुल, रेलवे ओवरब्रिज के पास समेत अन्य स्थानों पर मरम्मत की गई. वहीं जपला-दंगवार मार्ग पर सरस्वती नगर, हरिहर चौक और चिरैयाखाड़ सहित अन्य स्थानों पर भी गड्ढे भरे जायेंगे . गड्ढे भरने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि समस्या दोबारा उत्पन्न न हो.

इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.