कांग्रेस कार्यालय में संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषयक पर संगोष्ठी संपन्न

By : News11 Bharat
कांग्रेस कार्यालय में संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषयक पर संगोष्ठी संपन्न

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) द्वारा  22 नवंबर को जारी निर्देशों के अनुपालन में, भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में आज  26 नवंबर 2025 पार्टी कार्यालय, शहीद भवन, आरा में संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषयक एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी/बैठक आयोजित की गई.

अध्यक्षीय सम्बोधन में अशोक राम ने बताया कि देश की वर्तमान की केंद्र की सरकार योजनाबद्ध तरीके से संविधान की मूल आत्मा को कमजोर करने और लोकतांत्रिक ढांचे को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर रही है. संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव, पदों का राजनीतिक दुरुपयोग तथा जनादेश को नज़रअंदाज कर ‘पीछे के दरवाज़े’ से सत्ता हथियाने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत है. ऐसे दौर में संविधान की रक्षा, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को बचाए रखना कांग्रेस पार्टी का प्रथम कर्तव्य है.

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रही वोट चोर–गद्दी छोड़ महारैली आज के राजनीतिक माहौल में जनता की आवाज़ बन चुकी है. यह रैली केवल विरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा और जनता के जनादेश की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक अभियान है. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में घनश्याम उपाध्याय, जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी, रजी अहमद, अशोक यादव, अरुण सिंह, गजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र राय, शिव शंकर चौबे, सम्पत सिंह, राजेश कुमार, अब्दुल सलाम कुरैशी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही अपराधियों और माफियाओं में मचा है हड़कम्प

संबंधित सामग्री

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।