छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी, मां दुर्गा के कीमती आभूषण चोर लेकर चम्पत

By : News11 Bharat
छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी, मां दुर्गा के कीमती आभूषण चोर लेकर चम्पत

पवन सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  छपरा शहर के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ठंड बढ़ते ही शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है. अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मां दुर्गा का मुकुट, नथिया, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मुआयना किया. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सुपौल में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, धड़ से अलग हो गया सिर

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.