अमित कुमार /न्यूज11 भारत
सीतामढ़ी/डेस्क: सीतामढ़ी में एक साथ तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. यह घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की बताई जा रही है. यहां एक साथ तीन बच्चे पानी से भरे गड्ढे के समीप खेल रहे थे अचानक पैर फिसलने से तीनों बच्चे पानी से भरे गड्ढे में जा डूबे इसी दौरान एक के बाद एक तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में 2 लड़का और एक लड़की शामिल है. सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: वैशाली में नाबालिगों का अपहरण कर खरीद-बिक्री का मामला आया सामने