आरा: लौह महिला इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई

By : News11 Bharat
आरा: लौह महिला इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला एवं भारत रत्न से अलंकृत श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 41वां शहादत दिवस एवं देश के प्रथम पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल के 150वीं जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लव भाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई..उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल है. उन्होंने राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत की वैश्विक पहचान को सशक्त किया. उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी हर कांग्रेसजन के लिए प्रेरणास्रोत है. आज जब देश में वैचारिक विभाजन और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियाँ हैं, तब इंदिरा गांधी जी के विचारों पर चलना और भी प्रासंगिक हो गया है.

उन्होंने  देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए बताया कि सरदार वल्लव भाई पटेल भारतीय राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे. स्वतंत्रता संग्राम में उनका नेतृत्व और देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही. उन्होंने संवाद, कूटनीति और साहस से 562 रियासतों को एक राष्ट्र में जोड़ा. उनकी राजनीतिक इच्छा एक सशक्त, एकीकृत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण था.कार्यक्रम में घनश्याम उपाध्याय, अशोक सिंह यादव, विरेन्द्र मिश्रा, हकीम प्रसाद, बृजेंद्र राय, प्रमोद राय, राजकुमार पाठक, मुकेश सिंह, सुरेंद्र चौधरी, उदय कुमार, शिवनाथ पासवान, दिलीप कुमार, श्रीकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

 

 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.