अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज से वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बन गयी है. इतना ही नहीं, रेलवे ने ट्रेन के लिए नया नंबर जारी किया है। अब यह ट्रेन पुराने नंबर 12553 और 12554 की जगह नए नंबर 15565 और 15566 से चलेगी, एक खुशखबरी यह भी है कि यात्रियों को अब किराया भी कम देना होगा.
बता दें किसबसे पहले इस ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्टूबर 1973 को ‘जयंती जनता एक्सप्रेस’ के नाम से हुआ था. इसका उद्घाटन तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र ने किया था. उस समय यह ट्रेन समस्तीपुर से खुलकर बरौनी, मोकामा और पटना होते हुए नई दिल्ली जाया करती थी.
यह भी पढ़ें: आईएएस विनय चौबे के घर पहुंची एसीबी की टीम, पत्नी से कर रही पूछताछ