सीएसपी लूटकांड

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

By : Ark Sahuliyar
पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में 21 सितंबर को हुई लूट की कोशिश के मामले में पलामू पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी से लेस्लीगंज, पांकी, मनातू और सतबरवा थाना क्षेत्रों के मामले सुलझ गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार सिंह, रामवीर सिंह और राजा सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लेस्लीगंज के अलावा पांकी और मनातू के सीएसपी में भी पिस्तौल के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है. गोपालगंज सीएसपी में लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की थी, लेकिन संचालक, उनकी मां की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से दो अपराधी मौके पर ही दबोच लिए गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया और बाद में उनके अन्य साथी को भी धर दबोचा.

लेस्लीगंज-पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने सभी संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय और पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह भी शामिल रहे.
 

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल