पुलिस पर हमला

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

By : Ark Sahuliyar
सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा चौक पर मृतक सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर जाम करने और पुलिस बल पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मनातू थाना क्षेत्र के अमवाटोली निवासी राजेंद्र राम, पिता स्व. भोला राम तथा राजेंद्र महतो, पिता स्व. महावीर महतो पदमा शामिल हैं. दोनों को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था. सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया. घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे.

लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या 14/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया था. मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस निरीक्षक कुंदन चौरसिया के नेतृत्व में की गई. मामले के शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 

संबंधित सामग्री

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल