बेतिया पुलिस की बड़ी करवाई, एक क्विंटल 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 16 किलोग्राम गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजकर जांच जारी है।

By : Rani Thakur
बेतिया पुलिस की बड़ी करवाई, एक क्विंटल 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया में एक क्विंटल 16 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: अनुमंडल के बलथर व भंगहा पुलिस ने रविवार को बलथर चौक व भंगहा के सिसवा राधे कृष्ण मंदिर के समीप से अलग अलग कार्रवाई करते हुए कार पर लदे 111.440 किलोग्राम गांजा व 5.430 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बलथर में धराए तस्कर की पहचान गोपालपुर थाने के घोघा वार्ड नंबर 6 निवासी मनमोहन कुमार (35) व भंगहा थाना कोटवा गांव निवासी मोतीलाल मांझी के रूप में हुई है। 

गुप्त सूचना पर छापेमारी 

गांजा जब्ती की जानकारी देते हुए एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बैगनआर कार से भारी मात्रा में गांजे की खेप बलथर के रास्ते निकलने वाली है। सूचना पर बलथर पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। टीम ने बलथर चौक के समीप नाकेबंदी की। इसी बीच बलथर चौक पर कार पहुंची तो उसे रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की से आठ बंडल गांजा जब्त की गई। 

तस्करों का खुलासा 

धराए तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मैनाटांड के रमपुरवा गांव के उत्तर नहर पर उसने गांजा गाड़ी में लोड किया था। गांजा परसा (नेपाल) जिले के पीपरङारी गांव निवासी अरमान मियां का है। वह उसे भाड़ा पर लादकर ला रहा था। वहीं भंगहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सिसवा मंदिर के समीप से 5.530 किलो गांजा जब्त किया गया।   

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तस्कर 

दोनो जगहों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, एसआई शमशाद आलम, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई कमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे।
 

संबंधित सामग्री

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।