Bihar News: एक्शन मोड में सीएम सम्राट चौधरी, चार विभागों संग बुलाई जरूरी बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज चार अहम विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जाएगी। जानकारी के अनुसार ये सभी बैठकें लोक सेवक आवास पर होंगी।<br/>

By : Rani Thakur
Bihar News:  एक्शन मोड में सीएम सम्राट चौधरी, चार विभागों संग बुलाई जरूरी बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज चार अहम विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जाएगी। जानकारी के अनुसार ये सभी बैठकें लोक सेवक आवास पर होंगी। पहली बैठक सुबह 11 बजे से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ शुरू होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से विभागीय योजनाओं, पेयजल व्यवस्था और चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा 

पीएचईडी विभाग की इस बैठक के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक होगी। जानकारी मिली है कि इस बैठक के पूरी होते ही उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

जारी होंगे दिशा निर्देश 

इसके बाद फिर शाम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जरूरी बैठक होगी। अब सबकी निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से विभागों को क्या कुछ दिशा निर्देश जारी किया जाता है। बता दें कि सीएम बनने के बाद से सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। आए दिन वे विभिन्न विभागों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं ताकि तमाम व्यवस्था सुचारू रूप से चले। 
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।