न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार पुलिस सप्ताह-2026 समारोह की शुरुआत आज यानी 22 फरवरी से हो रही है. यह कार्यक्रम 22 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. आज दोपहर 2:30 बजे मिथलेश स्टेडियम में इसका औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. बिहार सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के पहले दिन फ्रेंडली फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा. बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
यह भी पढ़े: 25 फरवरी को बिहार आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीमावर्ती विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा