24 घंटे में बिहार के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, अपराधियों ने बताया कि हत्या के लिए...

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

By : Rani Thakur
24 घंटे में बिहार के  प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, अपराधियों ने बताया कि हत्या के लिए...

24 घंटे में बिहार के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  26 मई की शाम बांका के रूपशा और पत्तीचक गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने अमरपुर से जमीन रजिस्ट्री कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव और उनके साथी कुंदन चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में दो गोली लगने से मिथिलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भागने के दौरान कुंदन चौधरी को भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

विशेष टीम का हुआ था गठन 

घटना के बाद इसकी जांच के लिए पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस मामल में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

जमीन खरीद-बिक्री को लेकर वारदात 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन खरीद-बिक्री में पैसों के विवाद को लेकर पहले से हत्या की साजिश रची गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर को सुपारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार लाइनर, सुपारी देने वाले और घटना में शामिल कई लोगों की भूमिका सामने आई है।

मुख्य शूटर की तलाश जारी 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। वहीं फरार मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और बाकी अपराधियों की तलाश जारी है। 
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।