Bihar Weather Today: बिहार के 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार के 27 जिलों में 7 से 9 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

By : Rani Thakur
Bihar Weather Today: बिहार के 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार के 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के 27 जिलों में 7 से 9 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। राज्य में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में एक ओर जहां बारिश हो रही है, वहीं कुछ जिलों में अब भी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है।

बिजली गरने से 4 की मौत

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास के डेहरी में राज्य का सबसे अधिक तापमान 43.6 दर्ज किया गया। इसके अलावा बक्सर, कैमूर, छपरा और पटना समेत कई जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली से जमुई, मुंगेर, बांका और बक्सर में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

कहीं तेज धूप तो कहीं तेज बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति एक जैसी नहीं है। उत्तर और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। यही कारण है कि एक ओर किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और दरभंगा जैसे इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि दूसरी ओर रोहतास, कैमूर और बक्सर में तापमान ज्यादा है।

पटना में आज छाए रहेंगे बादल 

पटना में शनिवार को कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी पटना में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना रह सकता है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील 

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवा को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना में कार से मिला व्यक्ति क शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार में झारखंड के CCL के रिटायर्ड जनरल मैनेजर (GM) का शव बरामद हुआ। 

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, जिउतिया स्नान के दौरान पोखरे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, जिउतिया स्नान के दौरान पोखरे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत

मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

बिहार में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट करेंगे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

बिहार में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट करेंगे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर अहम बैठक करेंगे।