न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: जिले की प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. अमेरिका की Cedarbrook University, USA की ओर से उन्हें Art & Culture के क्षेत्र में Honorary Doctorate से सम्मानित किया गया है.
आरोही का नाम Book of World Records में
इस उपलब्धि के साथ आरोही का नाम Book of World Records में “Youngest Child in the World to Receive an Honorary Doctorate in Art and Culture” के रिकॉर्ड टाइटल के तहत दर्ज किया गया है. प्रमाण-पत्र के अनुसार उन्होंने यह उपलब्धि 11 वर्ष 7 माह 17 दिन की उम्र में हासिल की.
राज्यपाल ने किया सम्मानित
आरोही को इस उपलब्धि के लिए झारखंड के राज्यपाल ने स्वयं मानद डॉक्टरेट का प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. राज्यपाल ने उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. वहीं DAV Public School की प्राचार्या माधवी पांडेय ने आरोही की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि आरोही की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. कम उम्र में लेखन, कला, संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं.
यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक