न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में हालिया चुनावों में पार्टी की जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं की बैठक बुलायी हैं. यह सम्मेलन आज शाम 6 बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित होगा. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री, राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य प्रदेश नेताओं के साथ-साथ उन प्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया है जिन्होंने बिहार चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी.
बैठक का उद्देश्य न सिर्फ चुनावी जीत की सफलता पर आभार व्यक्त करना है, बल्कि उन सभी का धन्यवाद करना भी है जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दिया. इसके अलावा इस अवसर पर एक गेट-टुगेदर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी शामिल नेता और कार्यकर्ता मिलकर जश्न मनाएंगे. दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर इस बैठक को लेकर प्रशासन एवं पार्टी संगठन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड हाई कोर्ट का कड़ा आदेश, अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बिकेगा कफ सीरप